24 C
en

शिव-पार्वती के विवाह का प्रसंग सुन हर्षित हुए श्रद्धालु

 


बस्ती: नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर ब्लाक अन्तर्गत पोखरा पोखरनी मार्ग पर स्थित गोयरी सम्मय माता मन्दिर पर चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के चतुर्थ दिवस में मानस के रसिक प्रवक्ता नागा महंत गिरजेश दास महाराज महन्त हनुमानगढ़ी पोखरा सरकार ने शिवजी का वैराग्य, मां पार्वती के प्रेम की परीक्षा व शिवजी-पार्वती विवाह के प्रसंग का वर्णन किया।


कहा कि मां पार्वती भगवान भोलेनाथ का विवाह लोक कल्याण के लिए हुआ। शिव बरात में देवी- देवताओं के साथ प्रेत गण भी शामिल थे। शिवजी नंदी पर सवार होकर चल रहे थे। और चहुंओर हर्षोल्लास का माहौल था।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य यजमान शिव पूजन गौड एवं उनकी धर्मपत्नी गेना देवी,गीता, सीमा , रानी , पूजा , कीर्ति ' रीता , शीला , विवेक पाठक , श्रीराम गौड , आशाराम पाल , अंकित शुक्ला , उत्कर्ष तिवारी , सोनू विश्वकर्मा सहित भारी मात्रा में अन्य श्रद्धालू मौजूद रहे।

Older Posts No results found
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/