24 C
en

भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ

 


बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर ब्लॉक अंतर्गत पोखरा–पोखरनी मार्ग पर स्थित गोयरी के सम्मय माता मंदिर में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। बाजे-गाजे और जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

कथा के प्रथम दिवस पर मानस के रसिक प्रवक्ता नागा महंत गिरजेश दास महाराज (दिगंबर अखाड़ा, चित्रकूट बैठक पोखरा सरकार) ने कहा कि प्रभु श्रीराम का नाम ही मनुष्य को भवसागर से पार कराने वाला है। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा का आयोजन क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-समृद्धि और दैवीय आपदाओं जैसी बाधाओं से मुक्ति की कामना के साथ किया गया है। कथा श्रवण से मन, वचन और कर्म की शुद्धि होती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान शिव पूजन गौड़ व उनकी धर्मपत्नी गेना देवी रहे। इस अवसर पर सुशीला, गार्गी, सुनीता, रागिनी, पिंकी, सोनी, गीता, सौम्या, पूजा, कीर्ति, श्रद्धा, निधि, कुशलावती, सोनमती, विवेकानंद पाठक, मिंटू शुक्ला, पूर्णमासी गौड़, कलट्टर उपाध्याय, विकास गौड़, सुनील श्रीवास्तव, आकाश, अशोक बाबा, शौरभ कनौजिया सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं हरि इच्छा तक किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से सपरिवार कथा स्थल—पोखरा–पोखरनी मार्ग स्थित गोयरी सम्मय माता मंदिर—पर पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Older Posts No results found
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/