24 C
en

सरकार का महाविद्यालय के शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सकीय सुविधा देना स्वागत योग्य कदम-डॉ रघुवर पाण्डेय



बस्ती. भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती के जिला संयोजक डॉ रघुवर पाण्डेय ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्विद्यालय,राजकीय महाविद्यालय, अशासकीय महाविद्यालय, स्ववित्त पोषित महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सकीय सुविधा देकर सराहनीय कार्य किया है। हम सरकार के निर्णय का स्वागत करते हैं। प्रदेश के शिक्षकों की तरफ से सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।

          उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक संघ विगत कई वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों के लिए कैशलेश चिकित्सीय सुविधा की मांग कर रहा था, जो सरकार ने पूरा कर दिया, उत्तर प्रदेश सरकार का यह कल्याणकारी कदम शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने में  महत्वपूर्ण कदम है, हम प्रदेश के शिक्षकों की तरफ से उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री मा योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

   

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/