Basti News: यूनीक साइंस एकेडमी में कला एवं सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,बच्चों के प्रस्तुत मॉडल को लोगों ने जमकर सराहा
बस्ती: यूनीक साइंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रौता चौराहा बस्ती में कला एवं सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव जी के द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडल प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बच्चों द्वारा प्रदर्शित किए गए।
प्राइमरी वर्ग से अथर्व ग्रुप ने 'एकता की मूर्ति ', आराध्या ग्रुप ने ' ताजमहल ', एकता ग्रुप ने सांची का स्तूप ', एकांश ग्रुप ने ' विक्टोरिया मेमोरियल ', तारिहा ग्रुप ने ' बड़ा इमामबाड़ा ' तथा जूनियर वर्ग से आराध्या श्रीवास्तव ग्रुप ने 'भारत की विरासत', सिद्धि श्रीवास्तव ग्रुप ने ' सिंधुघाटी की सभ्यता ', ग्रुप ने ' संसद भवन ', शिखा ग्रुप ने ' गुरुकुल एवं विश्व भारती ', कुणाल पांडेय ग्रुप ने' जनजातीय समुदाय ', सतीश कुमार ग्रुप ने ' भारत के विभिन्न मंदिर ' और सीनियर वर्ग के काव्या ग्रुप ने ' जगन्नाथ मंदिर ', पीयूष ग्रुप ने ' रानी की वाव ', ओजस ग्रुप ने 'पंच प्रयाग', जया ग्रुप ने 'नालंदा विश्वविद्यालय', आकांक्षा ग्रुप ने 'वर्मन आर्ट ', शगुन ग्रुप ने ' भारत की कढ़ाई कला ', दर्शिका ग्रुप ने 'शंकराचार्य मठ ', दिशा ग्रुप ने' हम्पी स्मारक ' मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को भारत की कला एवं संस्कृति तथा सांस्कृतिक धरोहरो को सजोने पर प्रकाश डाला। विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सभी बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभिन्न मॉडल को बनवाने में सौम्या तिवारी, अंशिका जायसवाल, बुशरा करामत, शिवांगी त्रिपाठी आदि का पूर्ण सहयोग रहा।




Post a Comment