केंद्रीय बजट महिला, युवा और पूर्वांचल के विकास को नई दिशा देने वाला: स्मृति सिंह
बलिया: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बलिया की जिला सचिव एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति सिंह ने केंद्रीय बजट को महिला, युवा और पूर्वांचल विकास का बजट बताया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने, स्वरोजगार व लघु उद्योगों को आसान ऋण, ‘लखपति दीदी’ पहल का विस्तार, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने हेतु ‘श्री अन्न/ग्रामीण मार्केट’ जैसे प्रावधान, तथा हर जिले में कामकाजी महिलाओं व छात्राओं के लिए छात्रावास की घोषणा ऐतिहासिक कदम हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रत्येक जिले में ट्रामा सेंटर, सस्ती दवाइयाँ, मानसिक स्वास्थ्य व कैंसर-डायबिटीज उपचार पर जोर तथा आयुर्वेदिक संस्थानों के विस्तार से महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
साथ ही वाराणसी को इंफ्रास्ट्रक्चर व लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने, वाराणसी–दिल्ली हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, राष्ट्रीय जलमार्ग 1 (वाराणसी–हल्दिया जलमार्ग) तथा गंगा एक्सप्रेसवे एवं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को मिले बजट प्रावधानों से बलिया सहित पूरे पूर्वांचल में उद्योग, व्यापार और युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि यह बजट महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने, युवाओं को अवसर देने और पूर्वांचल को विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने वाला जनकल्याणकारी बजट है।


Post a Comment