24 C
en

सादगी व संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह



बस्ती: भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जनपद बस्ती स्थित जिला कार्यालय पर सादगी, अनुशासन और संगठनात्मक उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के सभी 2312 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन कर अपने-अपने घरों पर पार्टी का झण्डा फहराया, जिससे स्थापना दिवस का उत्साह पूरे जिले में देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, वरिष्ठ नेता यशकांत सिंह, क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार तथा कार्यक्रम संयोजक दिलीप पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रेम प्रकाश चौधरी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। हमें समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।” उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र सेवा की भावना से ओतप्रोत रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी ने कहा कि संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं में निहित होती है। जब सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करते हैं, तब संगठन निश्चित रूप से सफलता के नए आयाम स्थापित करता है।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, नीलम गौंड, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भरद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, रवि कुमार तिवारी, प्रमोद चौधरी गिल्लम, जटाशंकर शुक्ला, रोली सिंह, सुनील अरविंद सिंह, सुनील त्रिपाठी, शिवचरण जायसवाल, विशुद्धानंद त्रिपाठी, लवकुश शुक्ल, संध्या दीक्षित, निर्मला श्रीवास्तव, राजन ठाकुर, अंकित पाण्डेय, संजय चौरसिया, सुरेश भट्ट, वेद प्रकाश तिवारी, जमुना पांडे, मनोज पाठक, अश्विनी श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Older Posts No results found
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/