24 C
en

लिटिल फ्लावर्स स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम व पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न

 

लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती में वार्षिक परिणाम व पुरस्कार समारोह


बस्ती। 31 मार्च, मंगलवार को लिटिल फ्लावर्स स्कूल, मधुपुरम्, वाल्टरगंज बस्ती में वार्षिक परीक्षा-परिणाम वितरण एवं पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, निदेशिका अपर्णा सिंह, प्रधानाचार्या वंदना सिंह तथा कक्षाचार्यों की उपस्थिति में मेधावियों का सम्मान किया गया। सम्मानित छात्रों व उनके अभिभावकों के साथ विशेष फोटो सत्र भी आयोजित हुआ तथा उन्हें मिष्ठान्न खिलाकर सम्मानित किया गया। इस विशेष सम्मान से अभिभावकों एवं छात्रों के चेहरे खुशी और गर्व से खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक एवं निदेशिका के कर-कमलों से माँ सरस्वती एवं विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय मधुरानी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात मेधावी छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल, पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में नर्सरी से अरिदमन, दीपक, हर्षाली, जीवा, शिवांगी (प्रथम) तथा एलीज़ा (द्वितीय) रहे। एलकेजी, यूकेजी, कक्षा 1 से 9 एवं कक्षा 11 तक के सभी वर्गों में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सम्मान प्राप्त किया। कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में समीक्षा त्रिपाठी ने प्रथम एवं उमंग कसेरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मानविकी वर्ग में शगुन धर द्विवेदी प्रथम एवं आराध्या चौधरी द्वितीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। निरंतर प्रयास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।” निदेशिका अपर्णा सिंह ने छात्रों को भविष्य के प्रति सजग रहने और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए छात्रों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या वंदना सिंह ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय के सफल संचालन हेतु समस्त स्टाफ के सहयोग की सराहना की।कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं सफल आयोजन के साथ हुआ।

Older Posts No results found
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/