24 C
en

बचपन प्ले स्कूल में प्रगति प्रमाण पत्र का वितरण, अभिभावकों ने की सराहना

 


बस्ती। शहर के बचपन प्ले स्कूल रंजीत चौराहा मालवीय रोड बस्ती में बच्चों के प्रगति प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां अभिभावकों ने अपने बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी जताई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला गया। बच्चों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर प्रगति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था एवं प्रबंधन की जमकर सराहना की। एक अभिभावक ने कहा कि स्कूल के शिक्षक और प्रबंधन हमेशा सहयोग व मार्गदर्शन देते हैं, जिससे बच्चों के विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन करते हैं।



विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए इसी तरह प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उत्साह और अभिभावकों की संतुष्टि के साथ हुआ।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/