कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का गौरा चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
बस्ती: वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरा चौराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का सिद्धार्थनगर दौरे पर जाते समय कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिव पूजन राजभर रामचंद्र राजभर एडवोकेट के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। रामचंद्र राजभर ने बताया कि स्वागत के दौरान इंद्रजीत, प्रभात, रुपेश, रवि, फूलचंद राजभर (प्रधान) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment