24 C
en

26 मार्च को चैत्र रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, हियुवा कार्यालय पर हुई तैयारी बैठक



बस्ती। मंगलवार को हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक न्याय मार्ग स्थित जिला कार्यालय पर अध्यक्ष शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 26 मार्च को चैत्र रामनवमी को निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों को अंंितम रूप दिया गया।
हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री विनय सिंह ने बताया कि 26 मार्च के सायं 5 बजे कम्पनीबाग स्थित शिवमंदिर के निकट कमल टेण्ट हाउस पर एकत्रीकरण होगा। यहां से शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुये मारवाडी मंदिर पुरानी बस्ती तक जायेगी। गांधीनगर स्थित श्री हनुमान  मंदिर पर विशेष अनुष्ठान आयोजित किया गया है। शोभा यात्रा में रथ, घोडा, देवी देवताओं की झांकिया, अखण्ड ज्योति आदि सम्मिलित होंगे। तैयारी बैठक में मुख्य रूप से जिला संयोजक बब्लू निषाद, महामंत्री कन्हैयालाल, जय प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, विजय द्विवेदी, यशवन्त सिंह, रवि सिंह, अनिल मिश्र, दिनेश सिंह, वृजेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र निषाद, अजय श्रीवास्तव, विवेक सिंह, अजय कन्नौजिया, प्रवीन सिंह के साथ ही हियुवा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Older Posts No results found
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/