Basti News : रौता चौराहा स्थित शनैश्चर मंदिर पर राम जन्मोत्सव पर झूमे भक्त
बस्ती: रौता चौराहा स्थित शनैश्चर मंदिर पर राम जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस पावन अवसर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धापूर्वक रामचरितमानस का पाठ किया। पूरे वातावरण में भक्ति रस की गूंज सुनाई देती रही। जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्म का समय हुआ, मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद भजन-कीर्तन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी सरोज मिश्र, संरक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह, सेंट्रल एकेडमी के प्रबंधक जेपी तिवारी, भावेष पाण्डेय, परमेश्वर शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, विजय पांडे, मनीष पांडे, संतोष विश्वाकर्म, देवेश पांडेय, सिद्धांत मिश्रा, संतोष कन्नौजिया, विपिन त्रिपाठी आदर्श उपाध्याय, नीतू सिंह, राजेश श्रीवतास्तव, राहुल पांडे, सुभाष पांडे, भगवान मिश्रा, दुर्गेश श्रीवतास्तव सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




Post a Comment