लिटिल फ्लावर्स स्कूल में प्रगति-पत्र वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
बस्ती। सुरेन्द्र नगर कटरा स्थित लिटिल फ्लावर्स स्कूल में सोमवार को प्रगति-पत्र वितरण समारोह एवं शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शत-प्रतिशत अभिभावकों के साथ छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। इस दौरान सत्र 2025-26 के प्रगति-पत्र वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह द्वारा मां सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्वलन से हुआ।
सम्मानित विद्यार्थियों में प्लेवे के आयरा श्रीवास्तव, हृदयांश श्रीवास्तव, श्रेष्ठ श्रीवास्तव (प्रथम) व उदय कुमार द्विवेदी (द्वितीय), नर्सरी के अद्विता गुप्ता, कुशल राठौर, प्रिशा, रुद्र शुक्ल, श्रेयांश श्रीवास्तव, श्रुति पाण्डेय, अनन्या यादव, आराध्या मिश्रा, श्रीशा मौर्या, तृषा पाण्डेय, विराज सिंह, आर्या सिंह, शिवांश त्रिपाठी (प्रथम) व अक्षिता सिंह, अथर्व उपाध्याय, कृष्णा जायसवाल, प्रशांत यादव (द्वितीय), एलकेजी के आयुषमान ठाकुर, समीक्षा चौधरी, अंश, अथर्व मौर्या, अथर्व मिश्रा, लक्ष्यराज आनंद, रेयांश श्रीवास्तव (प्रथम) तथा आयुषमान सिंह, कविशा श्रीवास्तव, दर्शनी अग्रहरि (द्वितीय), यूकेजी के अनवी बरनवाल, तेजस सिंह, अयांश द्विवेदी, समीक्षा, वैद्यनाथ त्रिपाठी (प्रथम) व स्वस्तिका सिंह, आराध्या सिंह, अक्षत मिश्रा, श्रावानिका सिंह (द्वितीय) शामिल रहे।
इसी प्रकार कक्षा 1 के हार्दिक उपाध्याय, वैभव मिश्रा, वेदिका (प्रथम) व अथर्व मिश्रा, ओजस, वैभव वेदांत श्रीवास्तव (द्वितीय), कक्षा 2 के सगुन पाण्डेय, अखिल दीप्ति मिश्रा, सरिस समरपाल (प्रथम) व अदिति चौधरी, सात्विक द्विवेदी, अर्श प्रजापति, अपेक्षा वर्मा (द्वितीय), कक्षा 3 के अद्विक सिंह, अद्विका श्रीवास्तव, अभिनंदन सिंह, अनिका, अद्विक द्विवेदी (प्रथम) व विदिता, प्रभाकर, अनुपम पाण्डेय, अर्पित चौधरी, अनवी सिंह (द्वितीय), कक्षा 4 के काव्या पाण्डेय, सार्थक सिंह, रुद्रांश सिंह, सुहानी (प्रथम) व रुद्र प्रताप, पूर्वी श्रीवास्तव, यशी सिंह, अनन्या (द्वितीय), कक्षा 5 के अन्वी सिंह, अयांश सिंह, अर्पिता चौधरी, नव्या श्रीवास्तव (प्रथम) व आरोही वर्मा, प्रदीप्ति वर्मा, विराट सिंह, तृजल यश पटेल, आराध्या कसौधन, ऋद्धिशा अस्थाना (द्वितीय) को सम्मानित किया गया।
कक्षा 6 के शांभवी गोस्वामी, अनुष्का सिंह, आराध्या यादव (प्रथम) व अनन्या मिश्रा, शाश्वत धर द्विवेदी, आन्या यादव (द्वितीय), कक्षा 7 के अंश प्रजापति, पंखुड़ी, लक्ष्य, शाश्वत सिंह (प्रथम) व आराध्या मिश्रा, वंश कसौधन, सुमित गुप्त, राशि श्रीवास्तव (द्वितीय), कक्षा 8 के सानवी चौधरी, अनुष्का यादव, शशि सिंह, श्रुति वर्मा (प्रथम) व काव्या श्रीवास्तव, अधीरा, अन्वेषा, हर्षिता (द्वितीय), कक्षा 9 के अपर्णा सिंह, सगुन, रिद्धेश, आराध्या (प्रथम) व बैष्णवी, स्वर्णिमा, इशांत, सलूमी अंसारी (द्वितीय) को भी सम्मानित किया गया।
कक्षा 11 में गणित वर्ग के ऐंजल, संकल्प त्रिपाठी (प्रथम) व अन्वित, अंशिका (द्वितीय), विज्ञान वर्ग में दिव्यांश (प्रथम) व अर्पित गुप्ता (द्वितीय), मानविकी में श्रेया पाठक (प्रथम) व आराध्या सिंह (द्वितीय) तथा वाणिज्य में खुशी वर्मा (प्रथम) व आँचल गौड़ (द्वितीय) को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल परीक्षा में स्थान प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज और देश के लिए उपयोगी बनना है।
कार्यक्रम का संचालन मधु सिंह एवं साक्षी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर निष्ठा पाण्डेय, अर्पिता सिंह, तन्मय पाण्डेय, वैभव पाण्डेय, प्रीति अस्थाना, मधु सिंह, श्रद्धा सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Post a Comment