24 C
en

पंचायत चुनाव टलने पर निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग: राना दिनेश प्रताप सिंह



बस्ती शहर को स्वच्छ बनाएं रखने हेतु  जागरूकता अभियान के अंतर्गत जी वी एम कान्वेंट स्कूल के परिसर में एक गोष्ठी काआयोजन हुआ जिसका शीर्षक था "हम हैं तैयार" इस कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ो बच्चों ने प्रतिभाग किया 

 कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्ती नगर पालिका के ई ओ श्री अंगद गुप्ता जी ने किया और उन्होंने उपस्थित बच्चों को को अपने  घर मोहल्ले  और शहर को साफ सफाई में उनके योगदान के प्रति जागरूक किया उन्होंने बच्चों से कहा कि घर में दो तरह के कूड़ेदान का उपयोग करें एक में गीले कूड़े को डालें तथा दूसरे में सूखे कूड़े को डालें और नगर पालिका के सफाई कर्मियों का मोहल्ले की सफाई में  सहयोग करें और उनके साथ अच्छा बर्ताव करें और सामान खरीदते समय प्लास्टिक बैग के स्थान पर कॉटन या जूट के झोले का उपयोग करें  श्री अंगद जी ने बच्चों को 1035 एक टोल फ्री नंबर आवंटित किया और कहा अगर मोहल्ले की सफाई में अगर कोई परेशानी आ रही है तो  इस नंबर पर पर संपर्क करें उनकी परेशानियों का समाधान तुरंत किया जाएगा 

 विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह जी ने मोहल्ले कि तथा विद्यालय की साफ सफाई के लिए बच्चों को भी आह्वान किया और बस्ती शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया 

 इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राकेश पूजा राजेश,सावित्री, खुशबू शिवानी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/