24 C
en

स्थापना दिवस के अवसर पर 'गांव चलो अभियान' के अंतर्गत जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का जनसंपर्क



बस्ती: स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे _गांव चलो अभियान_ के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने आज कप्तानगंज मंडल के कटरी बूथ क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।


इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की और योजनाओं के जमीनी प्रभाव व उनके अनुभवों की जानकारी ली। जिला अध्यक्ष ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।


कार्यक्रम के दौरान श्री मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि _7 से 12 अप्रैल के बीच चलने वाले 'गांव चलो अभियान'_ के अंतर्गत जिले के सभी पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लाभार्थियों से संवाद करेंगे और सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।



उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस अभियान के दौरान संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। श्री मिश्रा ने कहा कि _गांव चलो अभियान_ का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाना और अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ सुनिश्चित करना है।

Older Posts No results found
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/