बस्ती। सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग-बस्ती में श्री हनुमान जयंती के अवसर पर आज नए सत्र 2026-2027 का शुभारम्भ हनुमानजी की उपासना व सुन्दर काण्ड के पाठ के साथ किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह जी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष सत्रारम्भ के पहले दिन विद्यालय में सुन्दर काण्ड का पाठ होता है। संयोग से आज हनुमान जयंती भी है। इसी शुभ अवसर पर आज सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में सुंदरकांड पाठ एवं हवनोत्सव का आयोजन किया गया।
उन्होंने सभी छात्रों को नए सत्र की हार्दिक शुभकामना दी एवं विद्या मंदिर के अनुरूप आचार व्यवहार करने की सीख दी। इससे पूर्व आज प्रातः विद्यालय आने वाले छात्रों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
विद्यालय के सभी आचार्यों, कर्मचारियों तथा छात्रों ने सुंदर कांड का पाठ करते हुए सभी कार्यो में पूर्ण सहयोग किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Post a Comment