24 C
en

आरसीसी पब्लिक स्कूल में नए सत्र का स्वागत, तिलक लगाकर बच्चों का हुआ अभिनंदन

 


बस्ती। आरसीसी पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पहले दिन का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्कूल प्रबंधन द्वारा नवागंतुक एवं पुराने विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक शैलेश चौधरी एवं प्रधानाचार्य नवनीत दीक्षित ने स्वयं बच्चों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों को मिले इस स्नेहपूर्ण स्वागत से उनमें विद्यालय के प्रति आत्मीयता और उत्साह का भाव देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक शैलेश चौधरी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा में सहयोग करें और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें।

प्रधानाचार्य नवनीत दीक्षित ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय पालन और मेहनत के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नया सत्र बच्चों के लिए नई ऊर्जा और नई संभावनाएं लेकर आया है, जिसका उन्हें पूरा लाभ उठाना चाहिए।

इस मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं स्टाफ भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर नए सत्र को सफल बनाने का संकल्प लिया।




Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/