24 C
en

मुरादाबाद में 11 अप्रैल को होगा उपज का प्रांतीय अधिवेशन, पत्रकार हितों के मुद्दों पर होगी चर्चा



डेस्क: यूपी एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की आम सभा एवं प्रांतीय अधिवेशन 11 अप्रैल, शनिवार को मुरादाबाद में आयोजित होगा। इसको लेकर गुरुवार को प्रेस क्लब में संगठन की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रांतीय सचिव जयंत कुमार मिश्रा ने बताया कि इस प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी शामिल होंगे। अधिवेशन में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पत्रकारों की सुरक्षा, परिवार कल्याण कोष, रेलवे में मिलने वाली रियायत, रोडवेज में सहवर्ती की निशुल्क यात्रा, पत्रकारों को पेंशन, पत्रकार आयोग का गठन, मान्यता समिति की बैठक, सभी जिलों में पत्रकार पुरम एवं पत्रकारों के लिए आवास, छोटे समाचार पत्रों को केंद्र सरकार की ओर से विज्ञापन की व्यवस्था तथा पत्रकारों को राज्य सरकार के कर्मचारियों जैसी सुविधाएं दिए जाने जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी।

वरिष्ठ पत्रकार पुनीत ओझा ने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए उपज हमेशा अग्रिम भूमिका निभाता रहा है। प्रांतीय अधिवेशन में पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए टीम मुरादाबाद जाएगी।

जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 10 अप्रैल को टीम ट्रेन से मुरादाबाद के लिए प्रस्थान करेगी, ताकि अधिवेशन में प्रतिभाग किया जा सके। इस अधिवेशन में भाग लेने के लिए उपज के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में पहुंचकर पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।इस मौके पर महामंत्री देवेंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष नारायण मिश्र, प्रेस क्लब महामंत्री महेंद्र तिवारी, दिनेश चंद पांडेय, राधे कृष्णा दुबे सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।


Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/