24 C
en

कलयुग में नाम-स्मरण ही कल्याण का मार्ग - कथा व्यास पंडित देवस्य मिश्र

 


बस्ती। जनपद के कप्तानगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बढ़नी में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास पंडित देवस्य मिश्रा ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व को विस्तार से बताते हुए नारद चरित्र की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कलयुग के आगमन और उसके प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान समय में भगवान के नाम स्मरण और सत्संग ही मनुष्य के जीवन को सफल बना सकते हैं। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। इस दौरान मुख्य यजमान सुभाष चंद्र मिश्रा एवं उनकी पत्नी किरण मिश्रा निशांत मिश्रा, कुशाग्र निधि, प्रतिमा पांडे, नीतीश कुमार पांडे, अरविंद उपाध्याय, अवधेश कुमार मिश्र, विपिन बिहारी त्रिपाठी, जनार्दन दुबे, मंत्री महेश शुक्ला जी. बृजेश मिश्रा, रमाकांत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/