24 C
en

एक दिवसीय मंडलीय मत्स्य गोष्ठी में शामिल हुए दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमाकांत निषाद



बस्ती। मत्स्य विभाग के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमाकांत निषाद एक दिवसीय मंडलीय मत्स्य गोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने बस्ती पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने सरकार और विभाग की योजनाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि मत्स्य संप्रदाय योजना के तहत किसानों को मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह योजना किसी जाति विशेष के लिए नहीं बल्कि सभी वर्गों के लिए समान रूप से लागू है।

उन्होंने कहा कि किसान अपनी निजी जमीन पर पोखरा खुदवाकर मत्स्य पालन कर सकते हैं। महिला के नाम जमीन होने पर 60 प्रतिशत और पुरुष के नाम पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। सरकार प्रति एकड़ लगभग 7 लाख रुपये तक की सहायता दे रही है, जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सकें।

मंत्री ने यह भी कहा कि योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह की गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।

वहीं, कर्नाटक में विधायकों को फ्री आईपीएल टिकट देने के सवाल पर उन्होंने इसे गलत बताया। उन्होंने कहा कि केवल विधायकों को ही मुफ्त टिकट देना उचित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों, किसानों और नौजवानों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था केवल जनप्रतिनिधियों या मंत्रियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए।


इस दौरान बबलू निषाद  (नि० जिला संयोजक हियुवा बस्ती, आर० के० श्रीवास्तव (उप निदेशक मत्स्य वस्ती मण्डल बस्ती), सदीय वमी  क्षेत्रीय अधिकारी बस्ती, विनय सिंह विनय महामंत्री, कन्हैया लाल, रामवृक्ष निषाद, मोद कुमार, सत्यराम निषाद, धर्मेन्द्र कुमार कार्यालय प्रभारी बस्ती, प्रभुदयाल निषाद , विजय, बाबूराम, दिव्य चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Older Posts No results found
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/