24 C
en

किसान लघु माध्यमिक विद्यालय पूरे अजबी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत


बस्ती: हर्रैया तहसील के पूरे अजबी गांव निवासी विजय प्रकाश शुक्ला के द्वारा जनहित याचिका दायर कर गाटा संख्या 48,49,50,51,52 पर बने विद्यालय के भवन को ध्वस्त करते हुए बंजर की जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग किया गया था। किसान लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक राकेश मणि त्रिपाठी ने अपने अधिवक्ता के.एल.तिवारी के माध्यम से याचिका दायर पूर्व में विद्यालय के खिलाफ पारित राजस्व परिषद लखनऊ के आदेश को चुनौती देते हुए रद्द करने की मांग किया गया था। दोनों याचिकाओं की सुनवाई न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय की बेंच ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सूर्य प्रकाश तिवारी व विद्यालय के तरफ से तर्क रख रहे अधिवक्ता के.एल.तिवारी को सुनने के बाद याचिकाकर्ता के द्वारा दाखिल जनहित याचिका को खारिज करते हुए विद्यालय के तरफ से दायर याचिका में चुनौती दिए गए सभी आदेश का प्रभाव व कार्यवाही स्थगित करते हुए विद्यालय संचालन में किसी भी प्रकार हस्तक्षेप न करने का आदेश पारित किया है।

माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा विद्यालय के पक्ष में पारित स्थगन आदेश से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है और विद्यालय परिवार ने अपने अधिवक्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/