24 C
en

लाइसेंस शुल्क नोटिस पर भड़के सर्राफा व्यापारी, पालिका में हुई बैठक बस्ती वापस लेने की मांग



बस्ती: सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायी संघ बस्ती आज सर्राफा व्यापारियों के ऊपर 362000 से लेकर 92000 तक लगाएं गये लाईसेंस शुल्क के नोटिस को लेकर जिला अध्यक्ष कुंदन लाल वर्मा के नेतृत्व में आज नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री अंकुर वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बस्ती श्री अंगद गुप्ता के साथ नगर पालिका सभागार में बैठक की 

जिला अध्यक्ष कुंदन लाल वर्मा ने कहा कि इतने सारे टैक्स व्यापारी पहले से ही दे रहा है, दुकानों का कामर्शियल हाउस टैक्स दे रहा है इस पर नए लाइसेंस शुल्क लगाया जाना उचित नहीं है सर्राफा व्यापारियों को भेजा गया नोटिस वापस लिया जाए

 नगर अध्यक्ष हरि ओम प्रकाश ने कहा कि लाइसेंस शुल्क छोटे से छोटे व्यापारियों पर लगा दिया है जिसका फिर से सर्वे करा कर छोटे व्यापारियों को लाइसेंस शुल्क की परिधि से बाहर किया जाए 

बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक मणिलाल वर्मा, मनोज सर्राफ, उपाध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा, टुनटुन सोनी, गौरव भारत गुप्ता, कृष्ण कांत सोनी, अमित सोनी, वैभव गुप्ता, सचिन सोनी, अंसू सोनी, वैभव गुप्ता सर्राफ, बालक राम बबलू सर्राफ, मोहन सोनी, रजनू बरनवाल, अंशु सर्राफ, शम्मु खान, पप्पू सर्राफ, सोहन सोनी, श्याम सोनी, दीपक, गुड्डू बिहारी, हरिओम सोनी, दिलीप वर्मा, प्रकाश सोनी सहित अन्य व्यापारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/