24 C
en

अध्ययन संस्था के मार्गदर्शन से तय होता है भविष्य-प्रो0 सुनीता तिवारी



बस्ती. महिला स्नातकोत्तर  महाविद्यालय, बस्ती में 'पं0 शिवहर्ष शैक्षिक सप्ताह' के चतुर्थ दिवस पर पुरातन छात्रा समागम -2025-26 का आयोजन किया गया।  

        कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो० सुनीता तिवारी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया।

सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति महाविद्यालय की छात्रा खुशी एवं सविता द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो० सुनीता तिवारी का स्वागत एवं अभिनंदन महाविद्यालय की पुरातन छात्रा श्रीमती पूनम यादव एवं कु० मोनी पांडेय के द्वारा किया गया।तत्पश्चात रिमझिम द्वारा मैशअप सांग पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

 बी ए की छात्रा नन्दिनी द्वारा लोक गीत पर तथा सुमनलता, रिमझिम और प्रियंका द्वारा विविध लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुति की गई।

    ए०पी०एन०पी०जी० कॉलेज, बस्ती की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कंचन त्रिपाठी ने बताया कि उनके लिए महिला महाविद्यालय में अध्ययन अध्यापन का कार्य करना गर्व का विषय है।

पुरातन छात्रा पूजा वर्मा ने पुराने दिनों को याद करते हुए कुछ स्मृतियां साझा की एवं नृत्य प्रस्तुति भी उनके द्वारा दी गयी।

 पुरातन छात्रा, सिद्धार्थ विश्विद्यालय की समाज में विषय की प्रथम गोल्ड मेडलिस्ट , शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज बस्ती में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ पूजा गुप्ता ने अपने बी ए और एम तथा यू जी सी नेट,पी एच, डी  हेतु तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अध्ययन में पथ प्रदर्शन का श्रेय महाविद्यालय के शिक्षकों को दिया। पूजा वर्मा ने अपना नृत्य प्रस्तुत किया,अनामिका मिश्रा,

 उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवारत मीरा दुबे, रिशु मौर्या,अंकिता पाण्डेय, श्वेता पाण्डेय,कशिश आहूजा,प्रियंका यादव,साधना,राधा त्रिपाठी,सहित कई पुरातन छात्राओं ने अपना अध्ययन के दौरान का संस्मरण सुनाया,

ततपश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० सुनीता तिवारी ने पुरातन छात्राओं का स्वागत करते हुए अपने आशीर्वचन में कहा-"जिस स्थान पर हम अध्ययन करते हैं वहाँ से अपार स्नेह और प्रेम होता है।" संस्था में अध्ययन के दौरान पथ प्रदर्शन से हमारे भविष्य की दशा और दिशा तय होती है, और भविष्य की पृष्ठभूमि भी यही से निर्मित होती है।

      अपरान्ह 2 बजे से महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया ,जिसका उद्घाटन प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने किया,अपने संबोधन प्राचार्या ने कहा कि स्वयं से स्वयं का विकास होता है,रोजगार परक विषयों के अध्ययन से रोजगार के नए द्वार खुलते है।

      इस अवसर पर कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती पूनम यादव कार्यक्रम का संचालन डॉ बीना सिंह के द्वारा किया गया।

       धन्यवाद ज्ञापन प्रख्यात डॉ०रघुवर पांडेय के द्वारा दिया गया और अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा गया कि प्रेरणा हमें कहीं और से नही  माता पिता के अतिरिक्त शिक्षक से ही मिलती है। वही हमारे पथ प्रदर्शक एम शुभचिंतक  है।"

      इस अवसर पर डॉ० सीमा सिंह, डॉ०, डॉ०नूतन यादव, डॉ० सुधा त्रिपाठी, डॉ० सुहासिनी सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती नेहा परवीन,डॉ प्रियंका मिश्रा, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, मोनी पाण्डेय,सहित समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं महाविद्यालय को छात्राएं  उपस्थित रही।


Older Posts No results found
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/