आर सी सी कालेज ऑफ़ फार्मेसी बस्ती में मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल्स द्वारा भव्य पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
बस्ती: आर सी सी कालेज ऑफ़ फार्मेसी बस्ती में मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल्स के तत्वावधान में एक सफल पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 200 से ज्यादा छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें से 36 छात्रों का चयन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर शैलेश चौधरी जी ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।
निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) के. के. गुप्ता ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में भी अन्य प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करने का सतत प्रयास किया जाएगा।
कंपनी की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि अमरीक सर (नोडल हेड, COE HRD) ने कहा कि आरसीसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की उत्कृष्ट झलक देखने को मिली, जो किसी भी श्रेष्ठ संस्थान की पहचान होती है। साथ ही अन्य प्रतिनिधि निश्चय सर एवं विजय सर ने भी छात्रों की लगन, मेहनत और पेशेवर दृष्टिकोण की सराहना करते हुए भविष्य में संस्थान के साथ निरंतर संबंध बनाए रखने की बात कही।
प्लेसमेंट टीम के इंचार्ज अंशुमान सर, सुहेल सर एवं अभ्युदय पाण्डेय ने छात्रों को विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान कर इंटरव्यू के लिए तैयार किया, जिसके परिणामस्वरूप यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
इस दौरान कॉलेज के प्रबंधन स्टॉफ अनिरुद्ध चौधरी,रश्मि मेम,महेश पाण्डेय उपस्थित रहे व साथ मे सभी शिक्षकगण जीशान,सुधांशु, जूही,वसीम, अभय, शशांक, अंकित ,पंकज, अवनीश, आकांक्षा एवं अन्य स्टॉफ बृजेश पाण्डेय , जयबिंद, रंजू, रवि व प्रेमदास समेत सभी स्टॉफ और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस उपलब्धि से आर सी सी कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है।
यह सफल प्लेसमेंट ड्राइव आरसीसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं उद्योग जगत से सशक्त संबंधों का प्रमाण है, जिसने क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम स्थापित किया है।




Post a Comment