24 C
en

राम कथा श्रवण करने से व्यक्ति के जीवन में सुंदरता आनंद सुख ऐश्वर्य समृद्धि की होती है प्राप्ति- महंत गिरजेश दास जी महाराज



बस्ती: नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर ब्लाक अंतर्गत पोखरा पोखरनी मार्ग पर स्थित गोयरी सम्मय माता मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा महोत्सव के द्वितीय दिवस में श्री राम कथा के रसिक प्रवक्ता महंत गिरजेश दास जी महाराज दिगम्बर अखाडा चित्रकूट बैठक पोखरा पठाधीश्वर ने श्रीराम कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि राम कथा सुंदर कर्तारी । संशय विहग उडावन हारी ॥राम कथा श्रवण करने से व्यक्ति के जीवन में सुंदरता आनंद सुख ऐश्वर्य समृद्धि की प्राप्ति होती है । इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य यजमान शिव पूजन गौड एवं उनकी धर्मपत्नी गेना देवी ,सीमा , स्वेता , रागिनी , कुशलावती , प्रतिमा , सोनी , कक्कू शुक्ला ,विवेक पाठक , अशोक बाबा , राजन यादव , सूर्य नारायण उपाध्याय आदि भारी मात्रा में श्रद्धालू गण उपस्थित रहे ।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/