24 C
en

बस्ती के दिलीप कुमार वरूण का बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन

 


बस्ती। दुबौलिया विकास खंड के सरवनपुर पांडेय गांव निवासी दिलीप कुमार वरूण पुत्र शिवदास वरुण का चयन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कायचिकित्सा विभाग में पीएचडी के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।


दिलीप कुमार वरूण ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज, भटपुरवा चिलमा बाजार से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बीएचयू से बी.ए. ऑनर्स, बी.पी.एड और एम.पी.एड की डिग्री हासिल की। साथ ही महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से योग में डिप्लोमा तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के अंतर्गत नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान, पटियाला से योग स्पोर्ट्स कोचिंग कोर्स पूरा किया। उन्होंने यूजीसी की नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।


यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/