विश्व पृथ्वी दिवस
फीनिक्स पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बस्ती: फिनिक्स पब्लिक स्कूल गांधी नगर बस्ती में आज विश्व पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉ विनायक जायसवाल ने बताया कि लोग पृथ्वी के महत्व को समझें और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूक हो| इस दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया जाता है| इस अवसर पर एकेडमिक इंचार्ज निमित्त विश नानी ने बताया कि हर साल पृथ्वी दिवस के लिए एक थीम चुना जाता है उस थीम के अनुसार लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है। 2022 के पृथ्वी दिवस का थीम इन्वेस्ट इन आवर प्लेनेट है अर्थात सभी लोग साथ आएं और धरती और उसकी जैव विविधता को बचाने का कार्य करें।
इस अवसर पर अध्यापिका शगुन सिंह एवं मीनाक्षी मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता में भी भाग लिया इस अवसर पर विद्यालय परिवार से डॉक्टर कुशा जायसवाल, प्रतिभा त्रिपाठी, मीनाक्षी मिश्रा, सुषमा, गायत्री , ममता ,मनीषा ,रूबी ,शगुन दीपिका ,इशानी ,सरिता ,पायल इकरा आदि उपस्थित रहे।
Post a Comment