भगवान का अवतार ही जगत कल्याण के लिए होता है-आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी
बस्ती: महसो पूरब टोला बाजार में चल रही संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा, कथा व्यास आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी द्वारा धर्म की विजय एवं अधर्म के नाश के लिए भगवान का आगमन एवं कंस के अत्याचार भगवान के प्राकट्य का व्याख्यान किया गया। उन्होंने कहा भगवान का अवतार ही जगत कल्याण के लिए होता है। भगवान के जन्म पर महिलाओं ने भजन कीर्तन के साथ सोहर गया जिसे से पूरा पांडाल भक्तिमय हो उठा
कथा में मुख्य जजमान श्रीमती मालती शुक्ला, विष्णु दत्त के साथ नारायण दत्त शुक्ला विष्णु दत्त शुक्ला ,चंद्र प्रकाश मिश्रा ,डॉ राम सुधी मिश्र,सार्थक शास्त्री, प्रभात शास्त्री ,सूरज जी ( सहायक आर्गन), सुनील कुमार श्रीवास्तव, अनामिका शुक्ला, साधना शुक्ला, रविंद्र सिंह, देवी प्रसाद गुप्ता, विजय कसौधन, रमेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, देवेंद्र पाल, भरत जी शुक्ला, शशिकला , अन्नपूर्णा सहित
भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Post a Comment