पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनपुरवा के शिक्षक नरेश कुमार महाराजगंज जनपद के प्रथम बैच में चयनित
महमूद आलम
पनियरा महाराजगंज/ नई शिक्षा नीति 2020 के आलोक में 21वीं सदी के आवश्यक कौशलों को बच्चों के जीवन में समाविष्ट करने के लिए समग्र शिक्षा के नवाचार के अंतर्गत यूनिसेफ, लखनऊ, राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट), प्रयागराज, यंग लाइव्स इण्डिया, नई दिल्ली के सहयोग से किशोर व किशोरी में आत्म सम्मान और शरीर आत्मविश्वास हेतु एक परियोजना का संचालन किया जा रहा है। उक्त परियोजना हेतु प्रदेश के 20 जनपदों से मास्टर ट्रेनर्स का चयन किया गया। जनपद महराजगंज से प्रथम बैच में चयनित पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनपुरवा कम्पोजिट पनियरा महराजगंज के शिक्षक वरेश कुमार ने सीमैट, प्रयागराज में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण से लौटकर बताया कि उक्त प्रशिक्षण विकास खण्ड स्तर पर परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय व कस्तूरबा विद्यालय के कक्षा 6-8 के बच्चों को काॅमिक के माध्यम से जेंडर रुढ़िवादी पद्धति और आदर्श रूप-रंग के नकारात्मक पहलुओं पर समझ बनाने हेतु पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का प्रशिक्षण जुलाई में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में 20 जनपदो से 40 प्रतिभागियों ने मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण लिया। महराजगंज के नौतनवां ब्लाक से संयुक्ता सिंह और पनियरा ब्लाक से वरेश कुमार ने प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संपन्न करने पर यूनिसेफ, लखनऊ के शिक्षा अधिकारी रविराज व सीमैट, प्रयागराज की परियोजना अधिकारी सरिता ने वरेश कुमार व संयुक्ता सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया। दिल्ली से आई यंग इंडिया लाइव्स के प्रशिक्षक शारदा,सरोज व सल्तनत ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
Post a Comment