बस्ती की संस्था ज्ञान गंगा ट्रस्ट को मिला लखनऊ में सम्मान
यूपी: नेशनल यूथ फाउंडेशन द्वारा आज पूर्व उप मुख्यमंत्री आदरणीय दिनेश शर्मा के द्वारा होटल सेवी ग्रैंड लखनऊ में सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु लक्ष्मी रमन आचार्य एक्सीलेंस अवार्ड 2022 का बस्ती जिले की संस्था ज्ञान गंगा ट्रस्ट को प्रदान किया गया। जैसा की ज्ञात है ज्ञान गंगा ट्रस्ट मंदिरों के पुनरुद्धार एवं मंदिरों की साप्ताहिक सफाई के कार्य में लगातार संलग्न है। लखनऊ के लगभग 50 मंदिरों की सफाई और बस्ती के 4 मंदिरों का जीर्णोद्धार ज्ञान गंगा ट्रस्ट के सदस्यों ने विगत महीनों में किया है। संस्था के सदस्य इंद्रमणि पांडे व संजय त्रिपाठी जी ने बताया कि लक्ष्मी रमन अवार्ड ज्ञानगंगा ट्रस्ट के सदस्यों के लिए औषधि का काम करेगा सदस्य और उत्साह के साथ मंदिरों की साफ सफाई एवं मंदिरों के पुनरुद्धार का काम करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आप ज्ञान gyan ganga trust को सोशल मीडिया पर सर्च कर सकते हैं । अवार्ड समारोह में ज्ञान गंगा ट्रस्ट के सदस्य केसरी सिंह, मनीष मोर्या देव प्रकाश मिश्रा, अमरजीत पाल, शिवम, नन्ही सदस्य सानवी त्रिपाठी और संदीप कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहकर लक्ष्मी रमन अवार्ड प्राप्त किया।
Post a Comment