24 C
en

विश्व योग दिवस पर मुंडेरवा बाजार में लोगों ने किया योग

बस्ती : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुंडेरवा बाजार के शुगर मिल ग्राउंड में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में आसपास के भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।  कार्यक्रम के प्रभारी सत्य प्रकाश जायसवाल ने बताया कि योग कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया है, सत्यप्रकाश जायसवाल ने कहा कि योग को अपने जीवन में प्रतिदिन अपनाने से हम अपने शरीर को निरोगी बना सकते हैं।  सत्य प्रकाश जायसवाल ने कहा योग दिवस आज देश ही पूरे विश्व मे मनाया जाता है। योग को अपनाकर हम अपना जीवन स्वास्थ्य व सुखमय  बना सकते हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अजय पांडे, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बिहारी लाल जायसवाल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी, सरवान अग्रहरी मौजूद रहे। इस दौरान  योगा शिक्षक गुरु सूर्य प्रभा, योग गुरु पंकज मणि त्रिपाठी, योग गुरु अवधेश पांडे ने लोगों को योगाभ्यास कराया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment