24 C
en

जनपद में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन



....जनपद में न्यूनतम 3.30 लाख तिरंगा फहराने का लक्ष्य है, जिसके लिए विभिन्न स्वयं सहायता समूहों,दर्जियों को ऑर्डर दिया जा रहा है...जिलाधिकारी...

महमूद आलम 

महराजगंज: जनपद में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक की गयी।

          बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान के संदर्भ में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में सभी विभागों व अन्य प्रतिष्ठानों, व्यापार मंडलों आदि को भी अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक तिरंगा खरीदने और फहराने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी  ने निर्देश दिया कि झंडे बनाने का कार्य स्थानीय स्वयं सहायता समूहों और दर्जियों को दिया जाये, ताकि उन्हें  न सिर्फ अतिरिक्त आय का स्रोत प्राप्त हो बल्कि वे इस अभियान से स्वयं को जुड़ा हुआ भी महसूस करें। उन्होने स्वयं सहायता समूहों को झंडे के आकार के सबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करने के लिए कहा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी विभागों व हितधारकों के मध्य समन्वय करते हुए अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करें। 

       जिलाधिकारी  ने लोगों से भी अपील की अधिक से अधिक तिरंगा खरीद कर अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर फहरायें और अभियान का हिस्सा बनें।

       जनपद में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन मे राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। जनपद में न्यूनतम 3.30 लाख तिरंगा फहराने का लक्ष्य है, जिसके लिए विभिन्न स्वयं सहायता समूहों,दर्जियों को ऑर्डर दिया जा रहा है।

        बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डीआईओएस  अशोक कुमार सिंह, अपर उपजिलाधिकारी  महेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ  यावर अब्बास, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी  ए.पी. सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment