जायसवाल समाज के लोग एकजुट हों : ध्रुवचन्द जायसवाल
महमूद आलम
बृजमनगंज/महराजगंज: जनपद के नगर पंचायत चौक बाजार में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के तत्वावधान में स्वजाति बन्धुओं द्वारा आयोजित एक बैठक का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल ने समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के लोगों से मांगे गये सुझावों पर आपसे रूबरू सुझावों सार्वजनिक रूप से सुनने आया हूं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति जायसवाल समाज के लोग एकजुट हो। आगामी निकाय चुनाव में समाज के लोगों को चुने जिससे समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिले। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि समाज के लोगों के राजनीति में भागीदारी का समय आ गया। जितने अधिक लोग राजनीति में भागीदारी करेंगे उतना ही जायसवाल समाज मजबूत होगा।
प्रदेश महासचिव युवा आशीष जायसवाल ने कहा कि समाज के लोग एकजुट हो कर समाज को आगे बढ़ाए। हमारा समाज व्यापार में तो आगे है ही लेकिन शिक्षा के क्षेत्र के साथ अब राजनीति में भी आगे आने का प्रयास करें। तभी समाज का उत्थान सम्भव होगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, आयोजक परशुराम जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।
आयोजक द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। तथा महासभा के प्रदेश महासचिव युवा पत्रकार आशीष जायसवाल व वरिष्ठ प्रदेश सचिव अमित जायसवाल का भी माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन जिला महासचिव महेन्द्रानन्द जायसवाल ने किया
इस दौरान चौक नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें परशुराम जायसवाल को अध्यक्ष, आशुतोष जायसवाल, गोरख जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, विकास जायसवाल, सुभाष जायसवाल को उपाध्यक्ष, परमेश्वर जायसवाल, सुधीर जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय जायसवाल कोषाध्यक्ष, सूरज जायसवाल मीडिया प्रभारी, सुनील जायसवाल, रमेश जायसवाल सचिव, जयहिंद जायसवाल महासचिव, ईश्वर जायसवाल, रामकेवल जायसवाल मंत्री बनाए गए।
Post a Comment