बड़े ही धूमधाम के साथ अकीदतमंदो ने अदा की ईदुल अज़हा की नमाज
कुदरहा,बस्ती अज़मत अली: विकास क्षेत्र कुदरहा में बड़े ही धूमधाम व अमन के साथ अकीदतमंदो ने ईदुल अज़हा की नमाज अदा की। लोगो ने एक दूसरे को गले मिलकर ईदुल अज़हा की मुबारकबाद दिया। देश में अमन और शांति की दुआ मांगी। इस दौरान ईदगाहो पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
क्षेत्र के जिभियांव के ईदगाह में चकिया, चिलवनिया,जमालपुर, परसाँव,कुदरहा, बगही,परमेश्वरपुर, कुड़वा, सहित तमाम गांव के अकीदतमंद जिभियांव ईदगाह पहुँच कर सुबह सात बजें ईदुलअजहा की नमाज अदा किया और एक दूसरे के गले लगाकर मुबारकबाद दिया। जिभियांव में ईमाम मौलाना मेराज़ अहमद ने नमाज पढ़ाई। वही नगर पंचायत गायघाट ईदगाह में कारी मोहब्बत अली और लालगंज में इमाम मौलाना मंजूर ने ईदुल अजहा की नमाज पढ़ाई।
इस दौरान मौलाना गुलाम नबी अहमद ने लोगों को खिताब करते हुए कहा कि ईदुल अजहा हम सबको कुर्बानी करने की सीख देता है आज ही के दिन अल्लाह के नबी हजरत इब्राहिम खलीलुल्लाह ने अल्लाह के हुक्म से अपने इकलौते फर्जंद हजरत ईस्माइल अलैहिस्सलाम को मीना की वादी में कुर्बानी पेश किया था। मुसलमान कुर्बानी पेश कर हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत अदा करता है। इस दौरान ईदगाह पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
Post a Comment