शैल शुक्ल अध्यक्ष विजय प्रताप वर्मा मन्त्री बने, शैक्षिक संगोष्ठी में सम्मानित हुए सेवानिवृत्त शिक्षक
शिक्षा की नींव हैं प्राथमिक शिक्षक-सीडीओ
बस्ती। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सदर ब्लॉक का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक संगोष्ठी सदर बीआरसी पर जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में शिक्षकों के अधिकार, कर्तव्य, शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने पर विमर्श के साथ ही ब्लॉक के सेवानिवृत्त शिक्षकों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेश प्रजापति,भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, बीएसए डॉ इन्द्रजीत प्रजापति, डॉ श्रेया और बीईओ बस्ती सदर विनोद त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि हमारे प्राथमिक शिक्षक शिक्षा की नींव हैं। महेश शुक्ल ने कहा कि शिक्षक पूरे समाज को शिक्षा के दीप से रोशन करते हैं। बीएसए ने कहा कि अच्छे शिक्षकों का सम्मान आवश्यक है। डॉ श्रेया ने भावुक सेवानिवृत्त शिक्षकों का हौसला बढ़ाया।
दूसरे चरण में सदर ब्लाक के पदाधिकारियों का चुनाव पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी की देख रेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी इन्द्रसेन मिश्र और पर्यवेक्षक महेश कुमार ने बताया कि सर्वसम्मति से शैल शुक्ल अध्यक्ष विजय प्रताप वर्मा मन्त्री कृष्ण बहादुर पाल और बृजेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल भारती कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार संयुक्त मन्त्री विनोद कुमार, राघवेन्द्र पाण्डेय,आशुतोष शुक्ल,सचिन शुक्ल,अरविन्द कुमार,वन्दना मिश्रा उपाध्यक्ष संदीप मिश्र, अदित्य प्रकाश,जया कुमारी,जगदम्बा पाण्डेय, रेखा चौधरी, आनंद शुक्ल संगठन मंत्री अतुल पाण्डेय प्रचार मन्त्री किरन देवी आडीटर आशीष पाण्डेय मीडिया प्रभारी घोषित किए गए। जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों की सबसे बड़ी और निर्णायक भूमिका है। साथ ही उन्होंने 20 सितम्बर के धरने में लोगों को भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन धनीश त्रिपाठी ने किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने दी है।
इस दौरान अखिलेश मिश्र,राघवेन्द्र सिंह,अभय सिंह यादव,विजय प्रकाश चौधरी,आनन्द दूबे,सूर्य प्रकाश शुक्ल,चन्द्रभान चौरसिया,सन्तोष शुक्ल,राम भरत वर्मा,बब्बन पाण्डेय,रमेश विश्वकर्मा,संतोष भट्ट,रामपाल चौधरी, मारूफ खान, राहुल उपाध्याय,विनय कुमार,राजेश कुमार,नरेन्द्र चौधरी,विनय उपाध्याय, आलम चौधरी,पुष्पलता पाण्डेय,इन्दू सिंह, विश्वनाथ वर्मा, उर्मिला मिश्रा, कुसुमलता, विंध्यवासिनी सिंह,सहित बड़ी संख्या में शिक्षक तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Post a Comment