24 C
en

झारखंडेश्वर नाथ मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान


 कुदरहा,बस्ती अज़मत अली: भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे हैं। सोमवार को नगर पंचायत गायघाट स्थित श्री झारखंडेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसागर त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। 


अभियान में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष मनोज पासवान, विष्णु शुक्ला, ओम प्रकाश तिवारी, जय प्रकाश पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनीष तिवारी, मण्डल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रमाकांत यादव, शंभू मिश्रा, जनार्दन तिवारी, दिनेश, राम जी गुप्ता, रशीद अहमद, जगदीश मद्धेशिया तमाम कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment