24 C
en

इंसानियत और मानवता की सेवा के लिए बृजमनगंज की पुलिस की हो रही है चर्चा, पुलिस कप्तान ने भी किया सराहना


 महराजगंज: अगर आपको पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे मे पूछा जाए तो आपका उत्तर होगा पुलिस भ्रष्ट और संवेदनशील होती है। लेकिन वहीं पर उत्तर प्रदेश का जिला महाराजगंज की पुलिस लगातार इंसानियत और मानव सेवा के लिए आम जनता में अपनी पहचान बना रही है। ताजा मामला जिले के थाना बृजमनगंज का है जहां पर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और उनकी टीम ने इंसानियत और मानव सेवा का जीता जागता मिसाल पेश किया है।जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है।


क्या था मामला और पुलिस ने ऐसा क्या किया जाने...


प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र  में खंडवा मध्य प्रदेश से  भटक कर आई एक 25 वर्षीय मंदबुद्धि महिला को गांव वाले  बच्चा चोर समझ कर पिटाई करने जा रही थी तभी बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ से ना उसकी  जान बचाई बल्कि मध्य प्रदेश से उसके परिजन को बुलाकर  युवती को एमपी पुलिस के हवाले किया । इसके साथ ही साथ बस्ती जिले भटक कर विचित्र युवक को उसके घर पहुंचकर पुलिस ने एक बार फिर इंसानियत का परिचय दिया।



पुलिस ने कैसे किया  मानवता का सेवा और परिजनों को कैसे मिले अपने खोए बच्चे....


बताते चले कि मध्यप्रदेश के  जिला खंडवा की रहने वाली 25 वर्षीय अनीता अपने घर से भटक कर बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कोमल चौराहे के पास पहुंची अनीता की दशा देखकर गांव के लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया । सैकड़ों की भीड़ उसे मारने के लिए उमड़ पड़ी इसकी सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पुलिस बल  के साथ मौके पर पहुंच गए और किसी तरह से लोगों को भीड़ से  उसकी जान बचाई और उसे थाने ले आई वह बुरी तरह से घबराई हुई थी। पुलिस उसे खाने पीने  की चीजे दिया और जब वह सामान्य हुई तो पुलिस उससे पूछताछ किया तो पता चला कि वह मध्य प्रदेश के जिला खण्डवा थाना पनधाना गांव खरौली की रहने वाली  है और वह तीन बच्चों की मां भी है।थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने पता मिलने के बाद  मध्य प्रदेश के थाना पनधाना से संपर्क किया गया, जहां युवती की गुमसुदी का रिपोर्ट दर्ज था।सूचना मिलते ही एमपी पुलिस के थाना पनधाना से कॉन्स्टेबल उमेश सिंह जाट युवती के  पिता और चाचा  को साथ लेकर बृजमनगंज थाने पर पहुंचे । जहां पर  अनीता को मध्य प्रदेश पुलिस के देख रेख में  उसके परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने  बृजमनगंज पुलिस की संवेदनशीलता के लिए आभार जताया । 


क्या कहा थानाध्यक्ष बृजमनगंज सुनील कुमार सिंह ने.....


थाना अध्यक्ष बृजमनगंज ने बताया कि युकती के अलावा बस्ती जिले से भटक कर आए  युवक  बब्लू साहु पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम साहू को भी पुलिस ने भीड़ से बचाया । गांव के लोग भी  इसे  बच्चा चोर समझ लिया था और इसकी पिटाई करना चालू कर दिए ।मौके पे पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बचा कर थाने ले आई और इसके बारे में पूछताछ  किया ।जिसमें युवक बस्ती जिले के थाना परसरामपुर  के गांव सेहरिया  का रहने वाला  पाया गया।   युवक  को बृजमनगंज  पुलिस ने साथ ले जाकर  उसके घर पहुंचाया । इस प्रकार  पुलिस की संवेदन शीलता   के चलते भटक  कर आए हुए  युवती  व युवक  को उनके घर  के परिजनों से मिलाया जा सका।


....पुलिस अधीक्षक भी बृजमनगंज पुलिस का किया सराहना....


वहीं पुलिस अधीक्षक महराजगंज डा कौस्तुभ  ने भी बृजमनगंज पुलिस की  मानवता और इंसानियत के प्रति अच्छे कार्य करने की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस को आम जनमानस पर  जहां लाईन आर्डर मेंटेन करवाना चाहिए वहीं पर वहीं पर अपने इंसान होने का फर्ज भी निभाते हुए गरीब, असहाय और लाचारो की सेवा में आगे आकर उन्हें संभल प्रदान करते हुए उन्हें सहारा भी दे । उन्होंने बृजमनगंज पुलिस से अन्य थानों के पुलिस को सीखने की जरूरत है। जब आप आम जनता के सुख दुख में भागीदार होंगे तो आम जनता पुलिस पर एतवार कर अपना दर्द आपसे साझा करेंगी जिससे पुलिस को अपना कार्य करने में आसानी भी होगा।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment