थाना लालगंज पुलिस 700 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कुदरहा,बस्ती अज़मत अली: सोमवार को थानाध्यक्ष लालगंज दिलीप कुमार सिंह के निर्देश पर चौकी प्रभारी कुदरहा सुरेश कुमार मय हमराह हे0का0 अशोक कुमार , का0 लालू प्रसाद यादव तथा थाना लालगंज बस्ती के संयुक्त कार्यवाही में प्राथमिक विद्यालय ग्राम सेल्हरा के पास से समय करीब 21.40 बजे अभियुक्त कुन्नु लाल 30 पुत्र सीताराम ग्राम सेल्हरा थाना लालगंज जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से कुल 700 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ।उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकु इंचार्ज कुदरहा सुरेश कुमार,
मु0 आ0 अशोक कुमार, आ0 लालू प्रसाद यादव शामिल रहे।
Post a Comment