24 C
en

नगर पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकताओं ने की समीक्षा बैठक


 कुदरहा,बस्ती अज़मत अली:  नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अपने चरम पर है। सभी  कार्यकर्ता पार्टी की रणनीति के तहत पूरे मनोयोग से जुट जाएं। जिससे आगामी चुनाव में शत प्रतिशत जीत हासिल हो सके।

यह बातें शनिवार को भाजपा के जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कही। वे नगर पंचायत गायघाट के   दीनदयाल उत्सव वाटिका में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ज्यों ज्यों नगर निकाय चुनाव नजदीक आ रहा है,त्यों त्यों सभी कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। लेकिन हमे पार्टी की विचार धारा और रणनीति के तहत क्रमबद्ध तरीके से ही चुनाव लडना है।सर्व प्रथम मतदाता सूची निष्पक्ष तरीके से पुनरीक्षण कर उसे ठीक करने की आवश्यकता है। उसके बाद सामाजिक भाई चारा बढ़ाते हुए मतदाताओं को मानसिक रूप से तैयार करना है। 

बैठक की अध्यक्षता प्रेम सागर त्रिपाठी व संचालन पंकज शुक्ला ने किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दूबे,नगर पंचायत गायघाट प्रभारी चंद्र शेखर मुन्ना,विष्णु दत्त शुक्ला,  मनोज पासवान,ओम प्रकाश तिवारी,महेश सोनकर, लाल जी आजाद,आलोक त्रिपाठी,रशीद अहमद,शैल त्रिपाठी,अनुराधा जायसवाल,रवि पाण्डेय,विपिन शर्मा,जनार्दन तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment