24 C
en

चंद ग्रहण कल, भूलकर भी न करें यह कार्य

 

जानिए 8 नवंबर दिन मंगलवार को किस प्रकार से लग रहा है चंद्र ग्रहण और कैसा बनेगा सयोग हमारे साथ


पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश

संपर्क सूत्र नंबर9620203064.8948895542


चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को, संपूर्ण भारत में रहेगा प्रभाव, इस समय से शुरू होगा सूतक काल

चंद्रग्रहण को लेकर सूतक सुबह 7:51 बंजे लग जाएगा। चंद्रग्रहण कार्तिक 

शरद पूर्णिमा मंगलवार को लगेगा। सूतक 9 घंटे पूर्व ही लग जाता है।


चंद्रग्रहण को लेकर सूतक सुबह 7:51 बजे लग जाएगा। चंद्रग्रहण कार्तिक शरद पूर्णिमा मंगलवार को लगेगा। सूतक 9 घंटे पूर्व ही लग जाता है। चंद्र उदय के हिसाब से संध्या 4:51 से 6:19 तक दिखेगा । यह चंद्रग्रहण ग्रस्तोदय होने के कारण इसके प्रारंभ के क्षण भारत में कहीं भी नहीं देख सकेंगे। ग्रहण का मध्य भी कुछ गिने-चुने स्थान पर ही दिखेगा लेकिन ग्रहण की समाप्ति भारत के सभी नगरों में देखी जा सकती है। चंद्र ग्रहण के बाद कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए.


स्नान करें


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है स्नान करने से ग्रहण का प्रभाव समाप्त हो जाता है। नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें।

साफ- स्वच्छ वस्त्र पहन लें


ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान करें और फिर साफ-स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें

घर में गंगा जल का छिड़काव करें

ग्रहण की समाप्ति के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए। घर के मंदिर में भी गंगा जल का छिड़काव करें

भगवान का गंगा जल से अभिषेक करें


ग्रहण के बाद देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए। 


गाय को रोटी खिलाएं

ग्रहण खत्म हो जाने के बाद गाय को रोटी जरूर खिलाएं। गाय को रोटी खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय को भोजन कराने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment