24 C
en

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर सपाइयों ने मरीजों में फल का किया वितरण


 कुदरहा,बस्ती अज़मत अली:  मैनपुरी सांसद डिंपल यादव की जन्मदिन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर मरीजों को सर्वजीत यादव के नेतृत्व में समाजवादियों ने फल वितरण किया और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव के दीर्घायु की प्रार्थना किया।


              रविवार को समाजवादी कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के अवसर पर सर्वजीत यादव के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर मरीजों में फल वितरण किया और मरीजों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना किया। सर्वजीत यादव ने बताया कि सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन की खुशी में सैकड़ों गरीबों, असहाय और बीमारों में फल का वितरण किया गया है।

 

      इस अवसर पर जामवन्त यादव, सहाबुद्दीन शेख़, रणजीत यादव,अब्दुल, धर्मेंद्र गौतम, संदीप पासवान, जितेंद्र सोनकर ,अनिकेत यादव, धर्मेंद्र यादव, हसनैन सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment