24 C
en

स्नातक चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत, स्नातक मतदाताओं में भाजपा के प्रति विश्वास- भूपेन्द्र


 बस्ती: भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षा गृह में स्नातक मतदाता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हम सभी मैदान में है।पार्टी की तय योजनानुसार हम सभी काम कर रहे है इसलिये हमे  ऐतिहासिक विजय मिलने जा रही है।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के किये कार्य की देश और प्रदेश के लोग सराहना कर रहे है।समाज के प्रत्येक वर्ग और तबके तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुच रहा है।




उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने स्नातक मतदाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये  कहा कि स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं में भी भाजपा के प्रति विश्वास है।ऐसे में हम सभी लोग मिलकर एक-एक मतदाता से सम्पर्क करें और भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करे।इस चुनाव में भाजपा के सामने कोई चुनौती नही है,विपक्ष पूरी तरह धराशायी हो चुका है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का विजय अभियान जो 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ वो आज भी जारी है।भाजपा सदैव राष्ट्रवाद के साथ और देश के विकास के लिये प्रतिबद्ध रही है।देश के युवाओं को साथ लेकर नये भारत के निर्माण में योगदान दे रही है।


बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी है। इस सीट को सर्वाधिक मतों से विजयी बनाना है। भाजपा ने हमें ऐसा प्रत्याशी दिया है,जो संघर्ष के प्रतीक के रूप में जाने जाते है।स्नातक चुनाव में भाजपा को जिताने का मन मतदाताओं ने बना लिया है।इस बार का विजय रिकार्ड मतों का होगा।


भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा समाजवादी सरकार के अपराध भर्ती भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ़ जब मैं लड रहा था तब भारतीय जनता पार्टी मेरे साथ थी। हर कदम पर योगी जी ने मेरे हौसले को बढ़ाया, भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर मेरे संघर्ष को व्यापक सम्मान दिया। 

मैं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और भाजपा संगठन का आभार व्यक्त करता हूँ,मुझ पर पुनः विश्वास बनाये रखने के लिये मेरी पार्टी भाजपा ने इस चुनाव में मेरी जीत को आसान बना दिया है। हतोत्साहित हो कर इस चुनाव में मेरे सारे प्रतिद्वंदी बैक फुट पर है।

सभी स्नातक मतदाताओ से अपील करता हूं कि आगामी 30जून की मेरे नाम के आगे 1 लिख कर मेरी जीत को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाएं ।

संचालन विवेकानंद मिश्र ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता,प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंशी,जिला प्रभारी अशोक सिंह,विधायक अजय सिंह,राजेन्द्र नाथ तिवारी, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला,क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद रॉय, उपाध्यक्ष संजीव रॉय,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसागर तिवारी,यशकांत सिंह,दयाशंकर मिश्र,सुशील सिंह,पूर्व विधायक संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी,सी.पी शुक्ल,रवि सोनकर,जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह,हरीश सिंह,अजय सिंह गौतम,प्रत्युष विक्रम सिंह,अरविंद श्रीवास्तव गोला,अखंड प्रताप सिंह,रोली सिंह,अमरेश पांडेय,जॉन पाण्डेय, उत्कर्ष शुक्ला,अजीत प्रताप सिंह,बलराम सिंह,राजकुमार चौरसिया,विजय तिवारी, गजेंद्र सिंह,रघुनाथ सिंह,शैलेश अग्रहरि, विमल पांडेय,विकास मिश्र सहित सहित हजारो स्नातक मतदाता व वरिष्ठ भाजपा नेता  समिलित हुये।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment