24 C
en

शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ उप चुनाव




लोहरौली ठकुराई में क्षेत्र पंचायत सदस्य की मृत्यु होने से  हुआ मतदान


 उपचुनाव में 54.72 हुआ मतदान

 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में हुआ बंद


संतकबीरनगर। बेलहर कला ब्लाक के लोहरौली ठकुराई में रिक्त चल रह क्षेत्र पंचायत सदस्य पर गुरुवार को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। दिन शांतिपूर्वक मतदान हुआ। इस दौरन 54.72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शांति पूर्वक मतदान के लिए बूथों पर पुलिस बल मौजूद रहा।


लोहरौली ठकुराई की क्षेत्र पंचायत सदस्य रामावती के निधन के बाद यह पद खाली हो गया था। इस पद के लिए अनीता, इंद्रावती व रूपम शर्मा सहित तीन लोग चुनाव लड़ रहे थे। तीनों प्रत्याशियों के लिए लोगों ने गुरुवार को उत्साह पूर्वक मतदान किया। क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में तीन बूथ पर 54.72 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। सुबह से ही मतदाता मतदान करने को उत्साहित दिखे। 1544 मतदाताओं को तीन प्रत्याशी के भग्य का फैसला करना था। 1544 मतदाताओं के सापेक्ष 845 लोगों ने मतदान किया। मतदान को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट हरिराम यादव, सीओ मेंहदावल राजीव कुमार, थानाध्यक्ष दुधारा अनिल कुमार दुबे व भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।



63 प्रतिशत महिलाओं ने किया मतदान क्षेत्र पंचायत सदस्य पद महिला के लिए आरक्षित था। महिलाओं ने अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए जम कर मतदान किया। मतदान में पुरुषों से 16 प्रतिशत आगे रहीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए 1544 मतदाता रहे। इनमें 852 पुरुष व 704 महिला मतदाता रही। 852 पुरुष मतदाताओं में से 401 ने मतदान किया। वहीं अपने प्रतिनिधि के रूप में एक महिला को चुनने के लिए 704 महिलाओं में से 63.06 प्रतिशत मतदान कर रिकार्ड बनाया।


आज होगी मतगणना क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए शांति पूर्वक मतदान सम्पन्न हो गया। मतगणना कार्य ब्लाक सभागार में आयोजित होगा। यह जानकारी एडीओ पंचायत सभाजीत ने दी। उन्होंने बताया सुबह आठ बजे से मतगणना कार्य प्रारम्भ किया जाएगा।



 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment