24 C
en

उपचुनाव में इन्द्रमती को मिली जीत, समर्थकों में जश्न का माहौल


 


 भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना


संतकबीरनगर। बेलहर ब्लॉक के लोहरौली ठकुराई में बीडीसी के उप चुनाव की मतगणना शुक्रवार को शांति पूर्वक सम्पन्न हो गई। इंद्रमती अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 67 मतों से पराजित कर दिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना ब्लॉक हाल में 8 बजे से शुरू हुई।


लोहरौली ठकुराई में गुरुवार को एक क्षेत्र पंचायत पद के लिए मतदान हुआ था। एक पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के दौरान 1544 मतों में से 845 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी विमलेंदु ने बताया कि गणना के दौरान 845 मतों में से 18 मत अवैध मिले थे। उन्होंने बताया कि इंद्रमती को 340 मत, रूपम को 273 मत व अनीता को 214 मत मिला।


सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इंद्रमती ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रूपम को 67 मतों से पराजित कर जीत हासिल कर ली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 2 घंटे गणना पूरी हो गई। थानध्यक्ष अमित कुशवाहा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में मतगणना शांति पूर्वक निपट गई।


गांव की रह चुकी हैं प्रधान उप चुनाव में जीत दर्ज कर चुकी इंद्रमती वर्ष 2015 से 2020 तक प्रधान रह चुकी है। इस के अलावा 2010 से 2015 तक क्षेत्र पंचायत सदस्य भी थीं। इनके पति भी 2005 से 2010 तक प्रधान रहे। 17 वर्ष से पति-पत्नी गांव की सक्रिय राजनीति में हिस्सेदारी कर रहे हैं।


बूथ नम्बर 84 पर रहा दबदबा उप चुनाव में बूथवार आंकड़े को देखा जाए तो बूथ नम्बर 84 व बूथ नम्बर 86 पर इंद्रमती का दबदबा रहा। वहीं बूथ नम्बर 86 पर अनीता ने अपना वर्चस्व कायम किया। बूथ नम्बर 85 पर रूपम आगे रही। इंद्रमती को बूथ नम्बर 84 पर 130 मत तो बूथ नम्बर 86 113 मत मिला। जबकि अनीता को बूथ नम्बर 86 पर 128 मत प्राप्त हुआ। रूपम बूथ नम्बर 85 पर 110 मत पाकर आगे रहीं।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment