भाजपा की नीति, कार्यक्रमों को जनता तक ले जाय कार्यकर्ता- सहजानन्द राय Workers should take BJP's policies and programs to the public - Sahajanand Rai
टोल प्लाजा पर भाजपा नेताओं ने किया क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय का स्वागत
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय का टोला प्लाजा के निकट बस्ती सदर के पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के संयोजन में फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। सहजानन्द राय ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओें को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा त्याग, निष्ठा और समर्पण की पार्टी है। कार्यकर्ता पार्टी के नीति, कार्यक्रम को जनता के बीच ले जाने के साथ ही उनका भरोसा जीते। कहा कि केन्द और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही हैं। उसका लाभ पात्रों तक पहुंचे इस दिशा में सबको मिलकर प्रयास तेज करना होगा।
पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने सहजानन्द राय का स्वागत करते हुये कहा कि निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं की ताकत से ही भाजपा निरन्तर विकास की ओर अग्रसर हैै।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, सांसद जबदम्बिका पाल, विधायक अजय सिंह, नरेन्द्रमणि त्रिपाठी, संजीव राय, सन्तोष सिंह, पवन कसौधन, राजन गुप्ता, अरविन्द श्रीवास्तव ‘गोला’ सुनील गुप्ता, राजकुमार शुक्ल, सन्तोष सिंह, सतीश सोनकर, अमित गुप्ता, सुरेश चौधरी, अच्युतानन्द मिश्र, राजेश निराला, प्रत्युष विक्रम सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, विनोद चौधरी, विनोद शुक्ल, आशा सिंह, अजीत चौबे, रिकूं त्रिपाठी, अवधेश कुमार, अभिषेक पाण्डेय, अजीत शुक्ल, अजय पाल सिंह के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
Post a Comment