24 C
en

रानी कसौधन ने अंतिम क्षणों में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपना पर्चा लिया वापस

बस्ती:  नगर पंचायत नगर से भाजपा की विद्रोही प्रत्याशी राम  कसौधन की बहू रानी कसौधन  ने आज अंतिम क्षणों में पार्टी प्रत्याशी नीलम सिंह राना के समर्थन में अपना पर्चा वापस ले लिया। भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कसौधन परिवार का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार है जिसमे सबका सम्मान सुरक्षित है। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता, जिला प्रभारी अशोक सिंह जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला

चुनाव संयोजक अरविंद श्रीवास्तव गोला,जिला महासचिव अशोक गुप्ता, नगर चुनाव प्रभारी अवधेश सिंह, संयोजक कृष्ण कुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष परमानंद सिंह,प्रेम प्रकाश चौधरी,विनोद शुक्ला, चंद्र शेखर उपाध्याय,अनिल श्रीवास्तव, ओमजी पांडेय, मीना पांडेय,श्रुति अग्रहरि आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बीजेपी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है ।

                     



 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment