नगर पंचायत जीयनपुर में भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के समर्थन में बैठक व प्रचार का दौर जारी
रिर्पोट-बिजेन्द्र सिंह
आजमगढ़ नगर पंचायत जीयनपुर का चुनाव काफी दिलचस्प चल रहा है। भाजपा के प्रभारी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में ताबड़तोड़ बैठक हो रही है। बैठकों में नीचे से समीक्षा की जा रही है। प्रत्याशी पुत्र तेजतर्रार युवा नेता अभिषेक राय लगातार जनसंपर्क में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि माताजी मंजू राय चुनाव लड़ रही हैं। माताजी महिलाओं के साथ प्रचार कर रही हैं। हम अब भी प्रचार में लगे हुए हैं। चुनाव इस बार दिलचस्प जरूर है। क्योंकि जब भी कांटे की लड़ाई होती है तो चुनाव दिलचस्प होता है। भाजपा का परचम जीयनपुर मे लराहेगा। इसके पहले भी दो बार यहां भाजपा का परचम विपरीत परिस्थितियों में लहराया है। इस बार तो पूछना ही नहीं है चुनाव अवश्य जीता जाएगा विदित हो कि नगर पंचायत जीयनपुर में 11 वार्ड हैं। वार्ड में लगातार बैठक और प्रचार का कार्यक्रम चल रहा है इसी क्रम में आज 1 वार्ड की बैठक में प्रत्याशी से मुलाकात हुई और उन्होंने जीत होना निश्चित बताया यहां अधिकतम पिछड़ी जाति के अध्यक्ष रहे हैं इस बार देखिए किस के सिर सेहरा बँधता है। इस अवसर पर चंद्रशेखर सिंह,अनिरुद्ध तिवारी, सुरेश प्रजापति,धर्मेंद्र सिंह ,जयप्रकाश सिंह, संजय राय, बंटू राय ,मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment