बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने आशुतोष कुमार पर्वत जिलाध्यक्ष व विकास कुमार गिरि को दी बड़ी जिम्मेदारी
बिहार: मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष - बिहार प्रदेश शैलेश कुमार गिरि ने बताया कि मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी समस्त बिहार में अपनी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार एक कड़े व सख्त नियमों के आधार पर कर रहा है। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ( पश्चिमी क्षेत्र ) - आनन्द गिरी के संस्तुति के बाद आशुतोष कुमार पर्वत और विकास कुमार गिरि से कई दौर के वार्तालाप के बाद मैं शैलेश कुमार गिरि - प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार पर्वत और विकास कुमार गिरि के द्वारा सभी जाति धर्म सम्प्रदाय के गरीबों किसानों , मजदूरों व बेरोएजगारों के प्रति आत्मीयता उनके सुख - दुख में भागीदारी बनाये रखने तथा कुशल नेतृत्व को देखते हुए बिहार और बिहारियों के जीवन में परिवर्तन के हक़ के लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अहम निर्णय लिया और माफी गुरियाव, सेमरिया गोपालगंज निवासी आशुतोष कुमार पर्वत को मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी का गोपालगंज जिले का जिला उपाध्यक्ष ( युवा प्रकोष्ठ )नियुक्त/ मनोनीत कर रहा हूं और भठवा बाजार, मझवलिया, पंचदेवरी निवासी विकास कुमार गिरि को मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष - पंचदेवरी सह प्रखंड प्रभारी कटेया नियुक्त/ मनोनीत कर रहा हूं तथा आशुतोष कुमार पर्वत को जिला कमेटी विस्तार के साथ गोपालगंज के सभी प्रखंडों में , वहीं विकास कुमार गिरि को पंचदेवरी प्रखंड के सभी पंचायतों और सभी बुथों में साथ ही इन्हें कटेया प्रखंड में भी पार्टी के संगठनात्मक विस्तार में युद्धस्तर पर अपना ध्यान केंद्रित करने और एक माह में मांगी गयी सूची को उपलब्ध कराने तथा सुनिश्चित की गई दिशा निर्देश के अनुसार पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश देता हूं।
आशुतोष कुमार पर्वत और विकास कुमार गिरि के मनोनयन पर अनेक लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बधाई व शुभकामना देने वालों में
सुधांशु पाण्डेय पूर्व जिला परिषद पंचदेवरी,अशोक गिरी,संतोष शर्मा रंजीत मिश्र राहुल पाण्डेय आशीष गुप्ता जितेंद्र पटेल ,आदर्श तिवारी,अमित तिवारी,हिमांशु मकवाना, आशुतोष मिश्रा इत्यादि
आदि सहित दर्जनों लोग शामिल है। वहीं नव नियुक्त दोनों पार्टी पदाधिकारियों ने अपने मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार गिरि, राष्ट्रीय अध्यक्ष- जयप्रकाश गिरी, राष्ट्रीय पदाधिकारी- एस०बी० गोस्वामी ( पूर्व कमीश्नर - रेलवे ) सोहन शर्मा, अरविंद गिरि, राष्ट्रीय संरक्षक- गोस्वामी सुशील जी महाराज व संरक्षक महंत राम प्रवेश पूरी सहित सभी प्रदेशों के प्रदेश स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेदारी दी गयी है उस पर ईमानदारी पूर्वक खरा उतरने का प्रयास करुंगा।
Post a Comment