24 C
en

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में शिव मंदिर में ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा, किया पूजन अर्चन

 महराजगंज: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा आज जनपद गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में श्री नाथ जी मंदिर में आयोजित श्री श्री रुद्र महायज्ञ में पूर्णाहुति दी गयी और मंदिर परिसर में निर्मित शिव मंदिर में ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गयी और पूजन अर्चन किया गया।

 मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में पूजन अर्चन किया। इसके उपरांत उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधानपूर्वक शिव मंदिर में पवित्र ज्योतिर्लिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की। उन्होंने दिनांक 16 मई से मंदिर परिसर में हो रहे रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति अर्पित की। पूर्णाहुति के उपरांत मुख्यमंत्री  द्वारा कथा व्यास संत बालकदास जी महाराज द्वारा   किये जा रहे शिवपुराण कथा ज्ञानयज्ञ में प्रतिभाग किया गया और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया गया। इसके बाद उन्होंने सोनाड़ी देवी मंदिर में देवी के दर्शन कर उनका पूजन किया और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।

         कार्यक्रम के अंत मे मुख्यमंत्री ने चौक स्थित छावनी में जनप्रतिनिधियों व जनपद के प्रबुद्ध लोगों से जनपद के विकास के संदर्भ में चर्चा की और छावनी में आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित किया।

           इस दौरान यज्ञाचार्य पं. डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक सिसवां प्रेम सागर पटेल,  विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी, मंडलायुक्त रवि कुमार एन. जी., डीआईजी जे. रविन्द्र गौड़, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment