24 C
en

नगर पंचायत नगर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम सिंह राना का क्षेत्रवासियों ने किया जोरदार स्वागत



बस्ती:  आज नगर पंचायत नगर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम सिंह राना का क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। श्रीमती राना पहले नगर स्थित दुर्गा मंदिर पहुंच कर पूजन अर्चन किया फिर राजकोट जाकर शहीद राजा उदय प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। नीलम सिंह राना ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि नगर को आदर्श नगर पंचायत बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। उन्होंने इसे भाजपा की नीतियों पर मुहर बताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों की मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

         पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जनसेवा और विकास का क्रम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सर्व समाज का सम्मान और भेदभाव रहित विकास प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर देवेश धर द्विवेदी, कपिल देव सिंह मम्मू, चंद्र शेखर उपाध्याय, अनिल श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश चौधरी,परमानंद सिंह, विजय श्रीवास्तव, अशीष सिंह, पप्पू सिंह ,राम जी गुप्ता,धर्म प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश चौरसिया शिवम गुप्ता, प्रदीप निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

                  

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment