24 C
en

Live update : कप्तागंज नगर पंचायत में तीसरे राउंड की रुझान


 Basti-नगर पंचायत कप्तानगंज अपडेट तीसरे राउंड तक..


सपा..3086


भाजपा..2699


बसपा...1674


387 मतों से सपा के चन्द्र प्रकाश चौधरी आगे।


जिले की 10 निकाय सीटों में से अध्‍यक्ष पद पर 5 पर भाजपा, 4 पर सपा और एक सीट पर बसपा प्रत्‍याशी ने जीत दर्ज की है। रोक के बावजूद कई जीते प्रत्‍याशियों के समर्थकों ने जुलूस निकाला और पुलिस उन्‍हे रोक पाने में बेबस दिखाई दी।


अध्‍यक्ष पद पर नगर पालिका परिषद बस्ती में सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सपा की नेहा ने भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे को 11212 वोटों के अंतर से पराजित कर भाजपा की हैट्रिक की राह रोक दिया। इसके पहले के 2 चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी जीते थे। इस बार नगर पालिका की सीट को भाजपा ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीआईसी में और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बादशाह हाल में चुनावी वातावरण भाजपा के पक्ष में करने का प्रयास किया था, लेकिन मतदाताओं पर इसका असर नहीं पड़ा। सांसद हरीश द्विवेदी की मेहनत भी काम नहीं आई। रुधौली नगर पंचायत में भाजपा के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी ममता जायसवाल को करारी शिकस्त मिली। यहां से निवर्तमान अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने जीत दर्ज की। नव सृजित नगर पंचायत गनेशपुर में पूर्व भाजपा विधायक दयाराम चौधरी की पत्नी सोनमती ने निर्दल प्रत्याशी अफसाना खातून को 8 सौ मतों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। गायघाट में भाजपा के सुनील कुमार ने जीत दर्ज की। दूसरे नम्‍बर पर सपा के राम सुरेश रहे। मुंडेरवा में बसपा के सुनील सिंह जीते, निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के मो. आरिफ रहे। कप्‍तानगंज में सपा के चन्‍द्र प्रकाश चौधरी ने जीत दर्ज की। नगर बाजार में भाजपा की नीलम सिंह ने निर्दल मनोज यादव से हुए कांटे की टक्‍कर में काफी हंगामे के बाद जीत दर्ज की।



Older Posts
Newer Posts

Post a Comment